आर्यन खान केस में NCB का गवाह किरण गोसावी अब चढ़ा पालघर पुलिस के हत्थे
संवाददाता/ in24 न्यूज़
महाराष्ट्र (maharashtra) के पालघर (palghar) जिले की पुलिस ने धोखाधड़ी मामले किरण गोसावी (kiran gosavi) को गिरफ्तार किया है. किरण गोसावी वही शख्स है, जिसकी एक सेल्फी मुंबई क्रूज ड्रग मामले (mumbai cruz drug case) में आर्यन शाहरुख़ खान (aryan khan) के साथ वायरल हुई थी. किरण गोसावी को इस साल अक्टूबर महीने में पुणे पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया था, इसके बाद पालघर पुलिस ने भी धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में उसकी हिरासत मांगी थी, जिसके तहत किरण गोसावी की कस्टडी पालघर पुलिस को मिल गयी है फिलहाल किरण गोसावी पालघर पुलिस की हिरासत में है.
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर की रात मुंबई तट से गोवा जा रहे एक क्रूज से कथित तौर पर मादक पदार्थ एनसीबी की मुंबई जोनल टीम ने छापेमारी के दौरान जब्त किया था. इस मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों की गिरफ्तारियां हुई जिसमे किरण गोसावी को मुंबई एनसीबी ने मुख्या गवाह बनाया था. यहां तक कि कथित क्रूज शिप से आर्यन खान को पकड़ कर एनसीबी कार्यालय लेकर जाने वाले किरण गोसावी का वीडियो सभी मीडिया संस्थानों ने प्रमुखता से दिखाया था, कुल नौ गवाहों में शामिल किरण गोसावी तब फरार हो गया जब उस पर आर्यन को छोड़ने के एवज में डील करने का आरोप लगा. आर्यन खान के साथ ली गई सेल्फी के वायरल होने के बाद से फरार किरण गोसावी को बाद में पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया और अब पालघर पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में पुणे पुलिस से पालघर पुलिस ने कस्टडी मांगी.
कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आख़िरकार किरण गोसावी गिरफ्तार कर लिया गया. गोसावी की गिरफ्तारी के बाद पालघर पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने बताया कि, आदर्श किनी नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर गोसावी के खिलाफ मलेशिया में नौकरी दिलाने के बहाने धोखाधड़ी करने का मामला यहां केलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने तीन अप्रैल, 2018 को फेसबुक पर एक पोस्ट देखा था, जिसमें विदेश में नौकरी दिलाने की पेशकश की गई थी। इसके बाद किनी और उसके दोस्त उत्कर्ष तरे ने संबंधित फोन नंबर पर संपर्क किया, जिसमे किरण गोसावी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह उन्हें विदेश में नौकरी दिलाएगा और इसके लिए पासपोर्ट और वीजा की भी व्यवस्था वो करके देगा. विदेश भेजने के नाम पर गोसावी ने उन लड़कों से पैसे लिए लेकिन विदेश जाने के लिए जब दोनों युवक कोचीन एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि गोसावी ने उन्हें जो टिकट और वीजा दिया है विदेश जाने के लिए, वह पूरी तरह से फर्जी है. जिसके बाद वे विदेश नहीं जा पाए और अपने घर के जुरिडिक्शन वाले पुलिस स्टेशन में उन्होंने किरण गोसावी के नाम पर ठगी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया जिसमे अब जाकर किरण गोसावी की गिरफ़्तारी संभव हो पायी. पुलिस ने गोसावी गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 7 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.