Breaking News

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो यात्री गिरफ्तार

08 Apr, 2024 908

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पांच अप्रैल को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट में चढ़ने से पहले यात्रियों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान दो यात्रियों ने सिक्योरिटी स्टाफ को एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी दी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एयरपोर्ट पर धमाके की धमकी देने के आरोप में दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि दोनों के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में धारा 182/505(1)बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इससे पहले दिसंबर 2023 में एक फोन कॉल के जरिए IGI एयपोर्ट और पहाड़गंज को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

अन्य खबरे