Breaking News

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद ने कबूला अपना जुर्म

15 Apr, 2023 1253

संवाददाता/in24 न्यूज़.
माफिया सरगना अतीक अहमद (Atiq Ahmed) ने उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder case) में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक काफी पूछताछ के बाद अतीक अहमद ने कबूला कि उमेश पाल को मारने की पूरी प्लानिंग उसकी थी, क्योंकि उसके अपहरण का केस आखिरी स्टेज में पहुंच चुका था। पुलिस से पूछताछ में अतीक अहमद ने कहा कि वह जिस तरह से खुलेआम हमारे खिलाफ बोल रहा था, उसका गलत मैसेज जा रहा था। इसलिए हमने तय किया कि अगर उमेश को दिन-दहाड़े नहीं मारा गया, तो फिर हमारे नाम का खौफ खत्म हो जाएगा। इसीलिए हमने ये फैसला किया कि उसकी हत्या कर देंगे। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान माफिया डॉन अतीक अहमद ने एसटीएफ (STF) की टीम को धमकी दी है। सूत्रों के मुताबिक अतीक ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने मारा है, बस मुझे छूटने दीजिए फिर बताता हूं कि गद्दी क्या चीज है। यह सब बोलते वक्त अतीक ने अपनी मूंछों को ताव भी दिया। बता दें कि बेटे असद के एनकाउंटर के बाद माफिया डॉन अतीक अहमद ने अपना जुर्म कबूल किया है।  

अन्य खबरे