Breaking News

उल्हासनगर में मनपा के वाहन विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते धराया

16 Dec, 2021 774

संवाददाता/ in24 न्यूज़

 
मुंबई (mumbai) से सटे ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले उल्हासनगर शहर में ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो (anti curraption bureau) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महानगर पालिका के एक अधिकारी समेत एक ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि उल्हासनगर मनपा (ullhasnagar municipal corporation ) के वाहन विभाग प्रमुख यशवंत सगळे मनपा के ड्राइवरों से अच्छी गाड़ी और अच्छी सुविधा देने के लिए प्रत्येक ड्राइवर से महीने का 3000 रुपए रिश्वत के तौर पर लेते थे। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में पहले भी की गई थी, लेकिन रिश्वतखोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा।
 
 
बताया जाता है कि उल्हासनगर मनपा कार्यालय कार्यालय के ठीक पीछे वाहन चालक भरत अटाळे अन्य वाहन चालकों से 3000 रुपए की मासिक वसूली रहे थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके चारों तरफ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा रखा है. मनपा के वाहन चालकों से रिश्वतखोरी के पैसे लेकर भरत अटाले उसे वाहन विभाग के प्रमुख यशवंत सगळे को देने ही वाले थे कि ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने उसे धर दबोचा। भरत अटाले से पूछताछ करने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उल्हासनगर मनपा वाहन विभाग के प्रमुख यशवंत सगळे को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई ठाणे की एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी कर रहे हैं ...

अन्य खबरे