Breaking News

एक्टर सुशांत आत्महत्या मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

17 Jun, 2020 768

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद विवादों का बाज़ार लगातार गर्म है. इसी बीच इस आत्महत्या ममले में बिहार के मुजफ्फरपुर में आठ  खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सुशांत की मौत ने हर किसी को अचंभित कर दिया था। सुशांत छह महीने से डिप्रेशन में थे और दवा टाइम से नहीं ले रहे थे। पिछले काफी समय से लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया था। मुंबई के विले पार्ले में स्थित पवन हंस शमशान घाट पर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार हुआ। सुशांत को अंतिम विदाई देने के लिए कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज भी वहां पहुंचे थे।  अब खबर है कि अभिनेता सुशांत सुसाइड मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये केस बिहार के मुजफ्फरपुर में वकील सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, उनमें फिल्मकार करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान और एकता कपूर का नाम शामिल है। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। वकील सुधीर कुमार ओझा का कहना है कि शिकायत में मैंने ये आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह राजपूत को सात फिल्मों से हटा दिया गया था और उनकी कुछ फिल्में रिलीज भी नहीं की गईं। जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसने उन्हें ये कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने जिस तरह से मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी, उसके बाद पूरा देश उनके इस कदम से स्तब्ध है और किसी को भी सुशांत की मौत पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। सुशांत के पिता केके सिंह और दो बहनों ने पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाया है। उनके पिता ने पुलिस को बताया कि मेरा बेटा अक्सर दुखी महसूस करता था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह डिप्रेशन में है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि परिवार ने हमें इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें इस बात का पता नहीं था कि आखिर सुशांत क्यों डिप्रेशन में थे, यही नहीं परिवार ने इस बात से भी इनकार किया है कि उन्हें इस घटना के पीछे किसी के उपर शक है। पुलिस ने सुशांत के क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पितानी से भी इस मामले में पूछताछ की है।अभिनेता के निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। सोशल मीडिया पर बहुत से लोग उनके इस कदम के पीछे की वजह नेपोटिजम को बता रहे हैं और करण जौहर जैसे फिल्मकारों का विरोध कर रहे हैं। सुशांत की सुसाइड को लेकर बिहार में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। बिहार शरीफ में नौवीं कक्षा के एक छात्र ने सुशांत की मौत के सदमें में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके अलावा लोगों ने इस दौरान कई फिल्मकारों और अभिनेताओं के पुतले तक जलाए। सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

अन्य खबरे