प्रियंका फिर आएंगी पीड़ितों से मिलने
20 Jul, 2019
1044
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोनभद्र हत्याकांड पर हो रही राजनीति के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और मिर्जापुर जिला प्रशासन के बीच गतिरोध प्रियंका के सोनभद्र हत्याकांड पीडितों के परिवार वालों से मुलाकात के साथ ही शनिवार दोपहर समाप्त हो गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मिर्जापुर जिला प्रशासन के बीच का गतिरोध समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के पीडित परिवार वालों से मुलाकात कर ली है। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने सात महिलाओं सहित 15 लोगों से मुलाकात की और मुलाकात के बाद प्रियंका वाराणसी लौट गईं लेकिन साथ ही कह गईं कि वह फिर आएंगी।