Breaking News

एक घंटे का एक लाख चार्ज करनेवाली मुंबई की टॉप मॉडल और अभिनेत्री सेक्स रैकेट में गिरफ्तार

21 Aug, 2021 1028

संवाददाता/in24 न्यूज़
श्लील फिल्मों के निर्माण में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार चल रहे उद्योगपति राज कुंद्रा के बाद अब  मुंबई के जुहू के एक फाइव स्टार होटल में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। शुक्रवार को टीम ने एक टॉप मॉडल और एक नामी टीवी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है, ये दोनों दो घंटे के लिए दो लाख रुपये चार्ज करती थीं। मुंबई की क्राइम ब्रांच की टीम ने मॉडल और अभिनेत्री  की गिरफ्तारी नहीं दिखाते हुए इसे रेस्‍क्‍यू बताया है। जांच टीम ने इस पूरे मामले में ईशा खान नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो यह सेक्‍स रैकेट चलाया करती थी। ईशा खान नामक इस महिला दलाल को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।  मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि ईशा खान काफी समय से मुंबई के बड़े होटल में सेक्‍स रैकेट चला रही है। जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने एक टीम तैयार की। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने फर्जी ग्राहक बनकर पहले ईशा खान से संपर्क किया। इसके बाद ईशा ने कई फोटो भेजे। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने दो लड़कियों के फोटो सेलेक्‍ट किए। इसमें से एक कई विज्ञापनों में काम करती है और दूसरी कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक ईशा खान ने टीम से प्रति लड़की का दो घंटे का दो लाख रुपये का सौदा तय किया और इन दो लाख रुपये में ईशा खान को 50 हजार रुपये दिए जाने की बात की गई थी, जबकि जिन दो लड़कियों को सेलेक्ट किया गया था, ग्राहकों से मिली रकम से उन्हें डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ईशा खान द्वारा दिए जाते। इस सेक्स रैकेट के उद्भेदन के लिए फर्जी ग्राहक बने क्राइम ब्रांच अधिकारी ने सौदे के लिए हां कर दी। उसके बाद जुहू का फाइव स्टार होटल भी बुक करा दिया गया और गुरुवार की रात जैसे ही महिला दलाल सौदे के मुताबिक मॉडल और अभिनेत्री को लेकर उस होटल के बाहर पहुंची, क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। पूछने पर मॉडल और टीवी अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण विज्ञापनों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद थी, पैसों की कमी हो गई थी, इसलिए वे इस धंधे में आईं।

अन्य खबरे