Breaking News

एक साल तक बलात्कार के आरोपी के नहीं पकड़े जाने से पीड़िता फांसी पर लटकी

11 Jul, 2020 742

संवाददाता/in24 न्यूज़।
बलात्कार की घटना के बाद एक साल तक आरोपी के नहीं पकडे जाने से निराश युवती ने आत्महत्या का ली. यह घटना यूपी के बुलंदशहर की है जहां 18 वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के परिवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक बीबी नगर थानांतर्गत एक इलाके की निवासी थी और फरवरी 2019 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था। उन्होंने कहा कि जब उसका परिवार घर से बाहर गया हुआ था, तो उसने फांसी लगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मुताबिक परिवार के अनुसार वह घटना के एक साल बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने की वजह मानसिक रूप से निराश थी। परिवार ने आरोप लगाया कि उन पर इस मामले में समझौता करने के लिये दबाव डाला जा रहा था। पुलिस ने कहा कि उसी गांव में रहने वाले दूसरी जाति के एक व्यक्ति ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी किया था। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामला विचाराधीन है। आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। इस घटना में इतने लंबे अंतराल के बाद भी आरोपी को नहीं पकड़े जाने से कई सवाल उठने लगे हैं.

अन्य खबरे