Breaking News

एटीएम को विस्फोट से उड़ाकर बदमाशों ने लूटे पैसे

30 Jan, 2021 827

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपने अंजाम तक पहुंचने के लिए अपराधी किसी भी हद से गुज़र सकते हैं इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है. मध्यप्रदेश में सतना जिले के बिरसिंहपुर थाना क्षेत्र के शिव चौक के पास लगे एक बैंक के एटीएम को अज्ञात बदमाशों ने विस्फोट कर उड़ाया और उसमें रखी नगदी लूट ली है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर बिरसिंहपुर के शिव चौक में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को कल रात बदमाशों ने ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। बदमाशों ने उसमें रखी नगद राशि लूट ली है। आज सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस बल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच शुरू है.

अन्य खबरे