Breaking News

अब भोजपुरी में बनेगी पीएम मोदी पर फिल्म

09 Sep, 2019 1066

संवाददाता/in24 न्यूज़  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ज़िंदगी से जहां हर क्षेत्र में लोग प्रभावित हुए और हो रहे हैं, वहीं बॉलीवुड ने भी उनपर फिल्म बनाकर अपनी प्रतिबद्धता दिखा दी है. अब पीएम पे भोजपुरी भाषा में एक फिल्म बनने जा रही है जिसमें गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन अपनी अभिनेता से नेता बने गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने पीएम नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाने की बात कही है. रवि किशन ने पटना के बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही. उन्होंने बिहार सरकार से आग्रह किया है कि भोजपुरी मल्टीप्लेक्स में एक स्क्रीन पर भोजपुरी फिल्में चलाया जाना अनिवार्य कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से मेरा अनुरोध रहेगा कि जैसे महाराष्ट्र में मल्टीप्लेक्स में कंपल्सरी है एक मराठी फिल्म दिखाना, वैसे ही बिहार भी भोजपुरी के लिए अनिवार्य कर दें कि एक शो भोजपुरी फिल्मों का भी चले.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विवेकानंद पर भोजपुरी में फिल्म बनाने का ऐलान रवि किशन पहले ही कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि मेरा मन है पीएम मोदी पर भोजपुरी में एक फिल्म बनाने का. उन्होंने कहा कि वह गोरखपुर में फिल्म बनाएंगे तो नाचने-भागने का काम नहीं करेंगे, सिर्फ रियलिस्टिक फिल्म बनाएंगे. रवि किशन ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर भोजपुरी में एक फ़िल्म बनाएंगे ताकि यहां के भोजपुरी बोलने वाले समाज को भी मोदी की जिंदगी जानने का मौका मिले. उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कहा था कि वह चुनाव के बाद स्वामी विवेकानंद और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर भी भोजपुरी फिल्म बनाने के लिए काम शुरू करेंगे.

अन्य खबरे