Breaking News

एम्स के डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में महिला कर्मी से की अश्लील हरकतें

01 Mar, 2024 588

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक डॉक्टर ने एम्स बिलासपुर में कार्यरत महिलाकर्मी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की है। महिला ने इस बारे में डॉक्टर पर आरोप लगाए हैं। महिलाकर्मी की ओर से इस बारे में शिकायत एम्स प्रबंधन को सौंपी है। साथ ही अब यह मामला महिला थाना बिलासपुर में पहुंच गया है। महिला थाना बिलासपुर में शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एम्स में कार्यरत महिला कर्मी ने शिकायत में कहा है कि वह ऑपरेशन थियेटर में अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान एक चिकित्सक की ओर से उसके साथ अश्लील हरकतें की। जिसके चलते उन्होंने अपनी शिकायत पुलिस में दी है। उधर, पुलिस ने इस मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी शिव चौधरी ने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे