Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

आशिकी 3 को लेकर कार्तिक ने शेयर किया पोस्ट

18 Jul, 2023 735

संवाददाता/in24न्यूज़    

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन की रफ्तार इन दिनों सातवें आसमान पर है ... कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्य प्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी नजर आई थी .. इस बीच कार्तिक को लेकर एक लेटेस्ट खबर सामने आई है .. कार्तिक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है  ..  कार्तिक आर्यन की इस पोस्ट को देखने के बाद लोग ये कयास लगा रहे हैं कि वो जल्द ही 'आशिकी 3' में नजर आएंगे। काफी समय से यह चर्चा भी चल रही थी की आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया है, आपको बता दे आशिकी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल जबकि आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आए थे ..दोनों ही मूवी को फेंस ने खुब पसंद किया था और अब फैंस 'आशिकी 3' की डिमांड कर रहे थे ... कार्तिक आर्यन ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर आशिकी 3 का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए यह कंफर्म किया था की वो आशिकी 3 में नजर आने वाले है  .. और आज कार्तिक के इस लेटेस्ट पोस्ट को देखने के बाद फैंस यह अनुमान लगा रहे है की एक्टर ने आशिकी 3 को लेकर कोई अपडेट शेयर किया है। इस पोस्ट में कार्तिक आर्यन ब्लैक कलर की नेट शर्ट में दिखाई दे रहे है ..कार्तिक आर्यन ने पोस्ट के कैप्शन में अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर इशारा किया। उन्होंने लिखा, "अपनी अगली रोमांटिक फिल्म का इंतजार कर रहा हूं, कोई है  ..  कार्तिक आर्यन की इस पोस्ट को देखने के बाद लोग ये कयास लगा रहे हैं कि वो जल्द ही आशिकी 3 में नजर आएंगे। एक यूजर ने लिखा, 'आशिकी 3 है ना, प्लीज आप ही करना वो फिल्म।' दूसरे ने लिखा, 'आशिकी 3 का इंतजार कर रहा हूं। वहीं, कुछ लोगों ने फिल्म में हीरोइन को लेकर अपनी पसंद भी बताई। इस लिस्ट में ज्यादातर यूजर्स की पहली पसंद कियारा आडवाणी रहीं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.