कर्नल की बीवी से फेसबुक पर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी
14 Feb, 2020
900
संवाददाता/in24 न्यूज़.
फेसबुक आज जिस तरह लोगों की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है ऐसे में अब इसके अनेक साइड इफ्फेक्ट भी सामने आ रहे हैं. गौरतलब है कि फेसबुक के माध्यम से हुई पहचान के चलते एक व्यक्ति ने कर्नल की पत्नी के साथ 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। कर्नल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया गया कि जम्मू कश्मीर में तैनात एक कर्नल की पत्नी का फेसबुक के माध्यम से अमेरिका के किम नामक व्यक्ति से परिचय हुआ। किम ने अपने प्रोफाइल में खुद को एक उद्योगपति बताया। फेसबुक में रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद दोनों के बीच कई दिनों तक चैटिंग जारी रही। इस बीच किम ने भारत आने की मंशा व्यक्त की। दो दिन बाद वह दिल्ली पहुंचा और उसने वहां से उसे फोन कर बताया कि उसे कुछ लोगों ने किडनैप किया है और वे उससे 1.50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इस पर कर्नल की पत्नी ने उसके द्वारा दिये गये अकाउंट में 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर किये। राशि के खाते में जमा होने के बाद कर्नल की पत्नी को फोन आया और उसे फिर से दस लाख रुपये ट्रांसफर करने की बात कही गई। फोन पर बताया गया कि किम के फेसबुक अकाउंट में कर्नल की पत्नी और उनके बच्चों की तस्वीरें है। उन तस्वीरों में मार्फिंग कर अश्लिल साइट पर पोस्ट करेगा। इसके बावजदू राशि नहीं भेजने पर वह इन तस्वीरों के माध्यम उन बच्चों को किडनैप करेगा। वहीं फिरौती नहीं भेजने पर बच्चों को मार डालेगा। इस पर बौखलाई कर्नल की पत्नी ने जम्मू कश्मीर में तैनात अपने कर्नल पति को पूरा जानकारी दी। इस पर फोन पर कर्नल ने पत्नी से किम को फुटी कौड़ी भी नहीं देने की हिदायत दी। उसने बताया कि इस तरह का काम कोई नायजेरियन कर सकता है। अगले दिन कर्नल श्रीनगर से दिल्ली आया और वहां से हैदराबाद पहुंचा। कर्नल ने हैदराबाद पहुंचने के बाद सिटी साइबर पुलिस थाने में शिकायत की। आपको बता दें कि कर्नल जम्मू कश्मीर में पोस्टिंग से पहले हैदराबाद में तैनात थे।