Breaking News

कांग्रेस के वॉट्सएपग्रुप में बही अश्लीलता की गंगा

19 Feb, 2020 933

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही कांग्रेस जहां अलग-अलग तरीके से जनता को भरमाना चाहती है, वहीं अजमेर में एक ऐसा वॉट्सएपग्रुप ग्रुप है जिसमें अश्लील मैसेज की गंगा बहने लगी तब जाकर उनकी तंद्रा टूटी। करीब दो दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वॉट्सएपग्रुप पर कांग्रेस किंग ग्रुप में अश्लील वीडियो क्लिपिंग वायरल होते ही हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल अब महिला कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मन बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ग्रुप में प्रदेश और जिला स्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित 240 कार्यकर्ता और समर्थक जुड़े हुए हैं। अश्लील वीडियो क्लिपिंग वायरल होने के बाद कई नेता ग्रुप से लेफ्ट हो गए हैं, लेकिन महिला कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मन बना लिया है। मंगलवार रात तक पुलिस को इस बारे में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा है कि अगर शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

अन्य खबरे