किराए को लेकर महिला ने सरेआम लखनऊ में ड्राइवर की पिटाई चप्पल से की
संवाददाता/in24 न्यूज़.
औरत आज की तारीख में बहुत हिम्मती हो गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों हुआ थप्पड़ कांड की चर्चा अभी तक समाप्त नहीं हुई है। इसी बीच, अब चप्पल कांड हो गया। दरअसल, किराए को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने टेंपो चालक को चप्पल से पीट दिया। जानकारी के मुताबिक शहर के विकास नगर थाना क्षेत्र में टेढ़ी पुलिया चौराहे पर 2 युवक और उनके साथ एक महिला की टेंपो चालक से बहस हो गई। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने चप्पल उतारकर टेंपो चालक को पीटना शुरू कर दिया।बताया जा रहा है कि इस दौरान टेंपो चालक, ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड से मदद मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं कि। हालांकि कुछ देर बाद एक सिपाही ने किसी तरह उसे बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आरोप के मुताबिक टेंपो चालक ने महिला और उसके साथियों से पूरा किराया मांगा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और बात चप्पल तक पहुंच गई। गौरतलब है कि पिछले दिनों एक लड़की ने भी एक ड्राइवर की पिटाई की थी। यह मामला भी काफी वायरल हुआ था। बहरहाल, इस औरत की जमकर चर्चा होने लगी है।