Breaking News

मुंबई - अहमदाबाद महामार्ग पर रसायन से भरे टैंकर में अचानक लगी आग

28 Dec, 2022 1076
संवाददाता/ in24 न्यूज़। 

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बुधवार तड़के रसायन से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर कुछ घंटों के लिए यातायात प्रभावित हो गया। वहीं इस मामले में कासा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मेधवन खिंड इलाके में टैंकर में तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, चालक और एक अन्य व्यक्ति ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारी के अनुसार, घटना में टैंकर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि वाहन में कौन-सा रसायन भरा था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

अन्य खबरे