कैब ड्राइवर पर रेप का आरोप
14 Jan, 2020
927
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कैब में ड्राइवर द्वारा एक लड़की का रेप करने की खबर सामने आई है. शिकायकर्ता पीड़ित लड़की के अनुसार वह नशे में थी और कैब में सो गई थी। इसका फायदा उठाते हुए ड्राइवर ने उसके साथ रेप किया। हालांकि ड्राइवर ने इस आरोप को खारिज करते हुए बताया कि दोनों के बीच संबंध सहमति के बाद बने थे। मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया के फोंटाना का है। पुलिस ने बताया कि लड़की ने ड्राइवर पर रेप का आरोप लगाया है। जबकि ड्राइवर ने आपसी सहमति से संबंध बनाने की बात कबूली है। जानकारी के अनुसार, लड़की शनिवार को दोस्तों के साथ पार्टी करके देर रात अकेले वापस आ रही थी। उसने घर जाने के लिए कैब बुलाया। वह ज्यादा नशे में होने के कारण कैब में ही सो गई। जब उसकी नींद खुली तो देखा कि ड्राइवर उसके साथ रेप कर रहा है। ड्राइवर की पहचान अलोन्सो कैले के रूप में हुई है। ड्राइवर ने खुद पुलिस को फोन करके यह बात बताई। उसने कहा कि हमारे बीच आपसी समहति से संबंध बना था, लेकिन उसे डर था कि लड़की रेप का आरोप लगा सकती है, इसलिए उसने पुलिस को जानकारी दी।