Breaking News

कैश जमा करने निकला वैन चालक डेढ़ करोड़ रुपए लेकर फरार

11 Apr, 2023 1062

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एटीएम में कैश जमा करने वाली एक निजी कंपनी के कैश वैन चालक (cash van driver) बिहार की राजधानी पटना (Patna) में डेढ़ करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया। अगमकुआं (Agamkuan) के भूतनाथ रोड से निजी कंपनी का कैश वैन सोमवार को एटीएम में रुपए डालने निकला था। इस वैन में चालक के अलावा कंपनी के चार लोग सवार थे। आरोप है कि डंका इमली के पास स्थित आईसीआईसीआई के एटीएम में जैसे ही अन्य कर्मचारी रुपए डालने घुसे वैसे ही चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस वैन को कुल तीन एटीएम में पैसे डालने थे। पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि आलमगंज थानान्तर्गत एजीएस सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी के एक कैश वैन के गायब होने की सूचना है। डंका इमली चौराहा के पास के आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से कैश लाने के क्रम में कैश वैन गायब हुआ था। गायब हुए कैश वैन को बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कैश वैन को बरामद किया गया है।वैन का ड्राइवर और वैन में रखे करीब 1.5 करोड़ रुपए गायब हैं। घटना की सूचना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पटना पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे