Breaking News

कैसे चोरी हुई मुख्यमंत्री की कार !

12 Oct, 2017 1472
  ब्यूरो रिपोर्ट / in24 न्यूज़ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल की मशहूर नीले कलर की गाडी चोरी होने की खबर आई है , चोरी की यह वारदात एनसीआर में हुई जिसके बाद ऐसा लगता है कि दिल्ली पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इसका ताजा नमूना गुरुवार को तब देखने को मिला, जब दिल्ली सचिवालय के बाहर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार चोरी हुई। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस जांच में जुट गई है,फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है जिससे कि चोरों को पकड़ने में मदद मिल सके। हालांकि, यह पहला ऐसा बड़ा मामला है जब दिल्ली में किसी सीएम की कार चोरी हुई हो। यहां पर बता दें कि दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की यह निजी कार थी, जिस पर चोरों ने हाथ साफ किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर,कार को बरामद कर लिया जाएगा। More Crime News in Hindi.

अन्य खबरे