Breaking News

कोरोना की दवा चुरानेवाली का प्रेमी गिरफ्तार

24 Apr, 2021 1016

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्यार में इतनी शक्ति होती है कि प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, भले ही दुनिया उन्हें बंटी और बबली ही क्यों न बोले! कोरोना काल में एक ऐसे ही बंटी और बबली का मामला सामने आया है. भोपाल के एक हॉस्पिटल से कोरोना की दवाई चुराकर बेचने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां के जेके अस्पताल से गर्लफ्रेंड रेमेडिसविर चुराकर लाती थी और ब्वॉयफ्रेंड उसे ब्लैक में बेचता था. भोपाल पुलिस ने जेके अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ एक लड़के को रेमेडिसविर ब्लैक में बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस मामले में उस लड़के की गर्लफ्रेंड फरार है. गर्लफ्रेंड भी जेके अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का काम करती है. बता दें कि कोरोना वायरस के उपचार में एंटीवायरल दवा रेमेडिसविर काफी असरदार है. इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है. रेमेडिसविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को लेकर कोलार पुलिस ने जब एक युवक को दबोचा, तो यह अजीबो-गरीब मामले सामने आया. आरोपी का नाम झलकन सिंह बताया जा रहा है, उसकी गर्लफ्रेंड का नाम शालिनी है, जो अभी फरार चल रही है. पुलिस ने बताया कि  आरोपी रेमडेसिविर की खाली शीशी मरीज के पास रखकर मरीज को नॉर्मल स्लाइन लगा देते थे. इसके बाद वो रेमेडिसविर इंजेक्शन को चुराकर ब्लैक में बेच देते थे. इस तरह वह मरीजों की जान को भी खतरे में डाल रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रेमेडिसवर इंजेक्शन को 20 से 30 हजार रुपए में भी बेचा है. झलकन सिंह ने यहां तक जेकेअस्पताल के ही डॉक्टर शुभम पटेरिया को रेमेडिसविर इंजेक्शन 13 हजार रुपए में बेचा है. इसकी पेमेंट ऑनलाइन की गई थी. पुलिस ने आरोपी झलकन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 389, 269, 270 सहित अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच जारी है.

अन्य खबरे