Breaking News

कोरोना के नाम पर नवविवाहिता को किया दहेज़ के लिए प्रताड़ित

16 Mar, 2020 878

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस जितना खतरनाक है, उसका साइड इफेक्ट भी खतरनाक रूप से आ रहा है. कोरोना के नाम पर एक नवविवाहिता के शोषण का मामला सामने आया है. उडिशा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित महिला ने अपने ससुरालवालों पर आरोप लगाया कि  कोरोना के नाम पर उसके ससुरालवालों ने प्रताड़ित किया। यही नहीं उसे दहेज की मांग भी की गई और न देने पर सबसे अगल रखा गया। महिला की शादी 2 मार्च को नबरनपुर जिले के रहने वाले जयंत कुमार के साथ हुई। शादी के महज कुछ दिन बाद उसे कोरोना का मरीज बता कर प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे बिस्तर की बजाय फर्श पर सोने के मजबूर किया गया। साथ ही घर के सामान्य शौचालय का भी इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता था। पीड़िता के मुताबिक उसके परिवार ने दहेज के रूप में 2.50 लाख रुपये नकद, गहने, बाइक और कीमती सामान दिए थे। इतना सबकुछ देने के बावजूद 5 लाख रुपये ससुरालवाले मांग कर रहे थे। उसने बताया कि किसी काम में व्यस्त थी जिसकी वजह से खांसी, बुखार हो गया। जब वो ससुराल आई तो उसके साथ एक दो दिन सब ठीक रहा, लेकिन बाद में उसे परेशान किया जाने लगा।

अन्य खबरे