Breaking News

कोरोना बीमारी जानकर महिला ने आत्महत्या की

17 Aug, 2020 776

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी ने लगातार आतंक मचा रखा है. एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करनेवाली महिला ने कोरोना से हार मानकर अपनी जान दे दी. महिला ने कोरोना संक्रमित होने और उसके शव कोई भी नहीं छूने जैसे उल्लेख करते हुए सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार को हैदराबाद के सीमांत क्षेत्र नारसिंगी पुलिस स्टेशन के अलकापुर में की है। पुलिस के मुताबिक़ चित्तूर जिला निवासी एक महिला (37) अपने पति और बेटे (12) के साथ अलकापुर में रहती थी। वह हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर कंपनी काम करती है। रविवार को सुबह उसने पंखे को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को सभी खाना के बाद सो गये। महिला सुबह दस बजे उठी और बाजू के कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति ने नींद से उठकर देखा तो उसकी पत्नी दूसरे कमरे में फांसी लगाकर पंखे से लटकी हुई है। उसने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को महिला का लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने बतालगाए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोरोना ने हंसते-खेलते इस परिवार की मालकिन की ज़िंदगी लील ली.  

अन्य खबरे