Breaking News

कोलाबा में 28 वर्षीय महिला की घर में हत्या 

12 May, 2017 1674

 

ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़, मुंबई

मुंबई के कोलाबा इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय महिला श्वेता तांडेल की उसके घर मेह हत्या कर दी गई. मृतका श्वेता तांडेल अपने पति महेंद्र तांडेल, देवर चेतन और दोस्त हितेश के साथ रहती थी.

पुलिस का कहना है कि इस वारदार का अंदाज़ा तब हुआ जब श्वेता तांडेल अपने पति महेंद्र  के फ़ोन कॉल्स का जवाब नहीं दे रही थी. तब उसके पति ने अपने पड़ोसी गंगा से पता किया. जब पड़ोसी के बेटे पवन श्वेता के घर गया तब उसने श्वेता की लाश देखी. पवन जब अंदर गया तब एसी, फैन और लाइट्स सब चालू थे और श्वेता की लाश खून से लथपथ पूल में पाई गई, ऐसा पवन की मां गंगा का कहना है. उसके कुछ बाद मौका-ए -वारदात पर पहुंच गई.

श्वेता तांडेल और महेंद्र तांडेल की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी.  दोनों कोलाबा के सुन्दर नगर इलाके में रहते थे. पुलिस ने इस हत्या के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है पर अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस हत्या के बारे में पड़ोसियों का कहना है कि हादसे के वक़्त न कोई अंदर आया और न ही कोई बहार जाते हुए देखा गया. उन्होंने बताया कि किसी तरीके का कोई शोर शराबा भी महसूस नहीं किया गया था. जांच के दौरान यह सामने आया है की महिला के बदन पर सिर्फ कलाई और गले को काटे जाने के निशान पाए गए हैं.

कतल के  शक कि आशंका महेश चेतन और हितेश पर लगाई जारही है.

अन्य खबरे