Breaking News

अबू धाबी में लॉटरी से रातों रात भारतीय नर्स बनी करोड़पति

05 Jun, 2023 766

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कहते हैं कि लॉटरी से कई बार किस्मत रातों रात बदल जाती है। 21 सालों से अबू धाबी (Abu Dhabi) में काम करने वाली केरल की एक नर्स ने करीब 45 करोड़ रुपए (दो करोड़ यूएई दिरहम) का बिग टिकट ड्रॉ जीता है। खबर के मुताबिक लवलमोल अचमा ने शनिवार को बिग टिकट ड्रॉ जीता। वह अपने परिवार के साथ अबू धाबी में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति हर महीने अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बिग टिकट लेते थे। मलयाली नर्स ने कहा कि वह प्राइज मनी (पुरस्कार राशि) का एक हिस्सा अपने परिवार के साथ साझा करेंगी और शेष राशि अपने बच्चों की शिक्षा और कुछ दान करेंगी। चार अन्य केरलवासियों ने भी शनिवार को आयोजित अन्य ड्रॉ जीते हैं। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पिछले पांच दशकों से बड़ी संख्या में प्रवासी केरलवासियों का घर है। बता दें कि लॉटरी ने रातों रात भारतीय नर्स की किस्मत बदल दी। 

अन्य खबरे