जगन मोहन पर चाकू से वार
25 Oct, 2018
1346
संवाददाता/in24 न्यूज़।
राजनीतिक क्षेत्र में जहां दोस्त होते हैं वहीँ दुश्मनों की भी संख्या कम नहीं होती. वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी पर गुरुवार को विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला किया. सूत्रों के अनुसार उन्हें बांह पर गहरी चोट लगी है.
पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने वाले थे.