पेट्रोल डीज़ल की महंगाई से मिल सकती है राहत
19 Feb, 2023
694
संवाददाता/in24 न्यूज़.
ईंधन की महंगाई से परेशान लोगों को राहत देने के लिए सरकार जल्द ही पेट्रोल- डीजल पर (petrol and diesel) एक्साइज ड्यूटी (excise duty) कम कर सकती है। अभी हाल ही में केंद्र सरकार को आरबीआई ने महंगाई पर काबू पाने के लिए कुछ सलाह दी है। केंद्रीय बैंक और सरकार के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दूध, मक्का, सोया तेल आदि खाद्य सामग्री और पेट्रोलियम पदार्थों पर आयात शुल्क में कटौती कर सकती है। बता दें कि ईंधन की महंगाई से त्रस्त लोग समय-समय पर अपना विरोध जताते रहे हैं।