Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

पीएम मोदी ने पखारे स्वच्छताकर्मियों के पांव

25 Feb, 2019 1473
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

इस देश में प्रधानमंत्री की अपनी गरिमा होती है, मगर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी की परवाह किए सिर्फ अपने दिल की बात सुनी और वो कर दिखाया जिसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथों इतना बड़ा सम्मान (पांव पखारा जाना) पाकर सफाईकर्मी अभिभूत हैं और उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका प्रधानमंत्री ऐसे सम्मानित करेंगे। छत्तीसगढ़ के कोरबा की रहने वाली ज्योति ने बताया कि हमारा इतना सम्मान होगा, हम इतना गर्व महसूस करेंगे, कभी नहीं सोचा था। मैं इस मेले के लिए चार-पांच महीने से यहां काम कर रही हूं। प्रधानमंत्री से सम्मानित होने वाले होरी लाल ने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री हमारे चरण धुलेंगे। प्रधानमंत्री ने हमारे काम की सराहना करते हुए कहा कि आपने अच्छा काम किया, मेला अच्छा हुआ, कहीं गंदगी नहीं मिली। बांदा के नरेश कुमार ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि जीवन में ऐसा होगा। हम गंगा माई को इसके लिए धन्यवाद देते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सफाईकर्मियों (दो महिला और तीन पुरुष) के चरण धुल कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और कुम्भ मेले में बेहतर साफ सफाई के लिए उनकी सराहना की। 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.