Breaking News

गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत

09 Jun, 2021 792

संवाददाता/in24 न्यूज़.
चार बच्चों की दर्दनाक मौत गड्ढे में डूबने का मामला बिहार से आया है। पश्चिमी चंपारण जिले में दर्दनाक घटना घट गई है। जानकारी के मुताबिक नरकटियागंज अनुमंडल के मटियरिया थाना इलाके में हुए इस दर्दनाक हादसे में पानी से भरे हुए एक गड्ढे में डूब जाने की वजह से चार बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मटियरीयी थाना क्षेत्र के डरौल पंचायत स्थित सुनिल ईट उद्योग हरदी बेलाहवा के द्वारा ईट निर्माण के लिए खुदवाए गए गड्ढा में एक साथ चार बच्चे डूब गए। यह गड्ढा लगभग 8 से 10 फीट गहरा था और इसमें बरसात हो जाने की वजह से काफी पानी जमा हो गया था। इसी गड्ढे में खेलते-खेलते गांव के चार बच्चे गिर गए। इसके बाद इस गड्ढे में डूबकर सभी बच्चों की मौत हो गई। इस घटना की वजह से पूरे गांव में हड़कंप व्याप्त है और ग्रामीणों के बीच रोष व्याप्त है। चार बच्चों की मौत के बाद से हरदी बेलहवा गांव में मातम पसरा हुआ है। इस घटना की वजह से ईंट बनाने वाले चिमनी मालिक के खिलाफ स्थानी लोगों में आक्रोश है। इस वजह से मटियरिया थाना के साथ-साथ कई थानों की पुलिस गांव में डेरा डाले हुए है। ग्रामीणों के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा मंगलवार की शाम को करीब चार बजे घटा और चिमनी पर तैनात मुंशी इस हादसे को काफी समय तक छिपाए रहा। इस वजह से शाम में करीब सात बजे के आसपास इन बच्चों के शवों को पानी से निकाला गया। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की वजह चिमनी मालिक की लापरवाही को करार दिया है। लोगों ने बताया कि काफी दिन से यह गड्ढा बना हुआ है, लेकिन चिमनी मालिक द्वारा गड्ढा अभी तक ये नहीं भरा गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। गांव के लोगों व परिजनों में चिमनी मालिक सुनील कुमार के खिलाफ काफी आक्रोश है। जिन बच्चों की पानी में डूबकर मौत हुई है, उनके नाम इस प्रकार हैं। कार्तिक कुमार पिता प्रहलाद महतो, गोविंद कुमार पिता जितेंद्र महतो, प्रिंस कुमार पिता मनोज महतो, और आदित्य कुमार पिता दिनेश यादव हैं। बता दें कि इस घटना के बाद मातम के माहौल में रोष भी बना हुआ है।

अन्य खबरे