Breaking News

रेणुका चौधरी के ख़िलाफ़ गैर-जमानती वारंट

30 Aug, 2019 1053

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कांग्रेस के बुरे दिन शुरू हैं. पी चिदंबरम के बाद कांग्रेस की एक और दिग्गज नेता पर कानून का शिकंजा कसा है. तेलंगाना के खम्मम में धोखाधड़ी के मामले में सीनियर नेता रेणुका चौधरी के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी कर दिया गया है. धोखाधड़ी का यह मामला चार साल पुराना है. खम्मम के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पूर्व मंत्री रेणुका चौधरी के खिलाफ यह गैर-जमानती वारंट जारी किया है. यह वारंट तब जारी किया गया जब रेणुका चौधरी ने उन्हें जारी हुए नोटिस को स्वीकारने से मना कर दिया था. इस मामले की सुनवाई के दौरान वह पेश नहीं हुई थीं. उनपर आपराधिक मामला चल रहा है. 

अन्य खबरे