Breaking News

गया में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी गिरफ्तार किया गया

27 Aug, 2019 1159

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
गया में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी गिरफ्तार किया गया.  जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी को पुलिस ने सोमवार को गया से गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी तौफीक रजा उर्फ एजाज अहमद को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस को जानकारी मिली थी कि तौफीक बिहार के गया जिले के मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज बाजार के निकट अपनी पहचान छुपाकर कुछ सालों से रह रहा था. इसी आधार पर पश्चिम बंगाल के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ आये बंगाल आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उसके घर की रेकी की. सूत्रों के अनुसार तौफीक की सही पहचान करने के बाद आज उसके बुनियादगंज बाजार स्थित घर की घेराबंदी की गई. इसके बाद तौफीक को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तौफीक के पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आतंकी को गया व्यवहार न्यायालय लाया गया है.

अन्य खबरे