Breaking News

गर्भवती हुई कुंवारी युवती तो घर वालों ने जिंदा जलाया

29 Sep, 2023 403

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कुंवारी युवती के गर्भवती होने की खबर से उत्तर प्रदेश के हापुड़ में उसके परिजनों ने जलाकर मारने का प्रयास किया। जानकारी के मताबिक युवती के गर्भवती होने पर उसके सगे भाई और मां ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस घटना में युवती 70 फीसदी तक जल गई। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि पूरी घटना थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की है। जहां एक 23 वर्षीय युवती का अपने गांव के एक युवक से संबंध था। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। जब घरवालों को इसकी भनक लगी तो वो भड़क उठे। उन्होंने उसकी जांच कराई तो प्रेग्नेंसी वाली बात सच निकली। जिसके बाद घरवालों ने युवती को जंगल में ले जाकर जिंदा जलाने के इरादे से उसे आग के हवाले कर दिया। आग से बुरी तरह झुलसी युवती को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल आगे  कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे