Breaking News

गश्त लगा रहे होम गार्ड जवान की ईआरवी की टक्कर से हुई मौत

24 Oct, 2023 523

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में गश्त कर रहे आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन को एक भारी वाहन ने टक्कर मार दी, इससे ड्यूटी पर तैनात एक होम गार्ड कर्मी की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान धर्मपाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात एएसआई महेश कुमार और होम गार्ड धर्मपाल सरकारी जिप्सी में इलाके में गश्त पर थे। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्ष वर्धन ने कहा कि नजफगढ़-बहादुरगढ़ रोड पर गश्त के दौरान एक भारी वाहन ने ईआरवी को टक्कर मार दी। धर्मपाल घायल हो गए। उन्हें आरटीआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाबा हरिदास नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने कहा कि वाहन के चालक जय लाल (23), जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे