Breaking News

गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर फर्जी फोन मामले में दो लोग गिरफ्तार

11 Jan, 2020 1003

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जब इंसान बड़ा होता है तो उसके नाम के साथ खिलवाड़ होना भी कई बार शुरू हो जाता है. देश के गृहमंत्री अमित शाह के नाम से अगर कोई फर्जी काम करे तो समझा जा सकता है कि उसका मकसद क्या हो सकता है! गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का कुलपति बनने के लिए केंद्रीय गृहमंत्रीअमित शाह के नाम पर एक फर्जी फोन किया गया. यह फर्जी फोन मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को किया गया. गृहमंत्री के नाम पर फर्जी फोन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आश्चर्य की बात यह है कि इसमें दिल्ली में पदस्थ सेना के एक अधिकारी का नाम शामिल है. एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक अवस्थी ने जानकारी दी कि जबलपुर के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति के लिए आवेदन मंगाए गए थे. इसके लिए भेापाल के रहने वाले डा. चंद्रेश शुक्ला ने आवेदन किया था. चंद्रेश शुक्ला का इंटरव्यू भी हो चुका था. इसके बाद शुक्ला ने अपने मित्र विंग कमांडर कुलदीप वाघेला से मदद मांगी. वाघेला ने अपना दिमाग दौड़ाया और दिल्ली से फर्जी गृहमंत्री अमित शाह बनकर वहां के राज्यपाल लालजी टंडन को फोन किया. कमांडर कुलदीप वाघेला ने राज्यपाल से डॉ. शुक्ला की सिफारिश कर दी. हालांकि यह मुद्दा एक यूनिवर्सिटी में कुलपति की नियुक्ति का था. इस कारण राज्यपाल ने दिल्ली फोन घुमा दिया. उन्होंने फोन कर गृहमंत्रालय से इस बात की पुष्टि की, तब उन्हें पता चला कि दिल्ली से राज्यपाल को कोई फोन ही नहीं किया गया. इसके बाद राज्यपाल कार्यालय ने इसकी शिकायत की.

अन्य खबरे