Breaking News

घर में बच्ची के साथ पिता और भाई करते हैं यौन उत्पीड़न

21 Feb, 2023 1130

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
रिश्ते को शर्मसार करनेवाली एक घटना गुरुग्राम (Gurugram) से सामने आई है। यहां एक 17 साल की लड़की ने अपने पिता और भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि खेड़की दौला थाना (Kherki Daula Police Station) क्षेत्र में हुई यह घटना तब सामने आई जब 11वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों को बताया कि न केवल उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया, बल्कि आरोपी ने उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसके कबूलनामे के बाद, उसे मामले की रिपोर्ट करने के लिए तुरंत पुलिस स्टेशन ले जाया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। खेरकी दौला पुलिस थाने के एसएचओ ने कहा है कि हम आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब बच्ची घर में ही सुरक्षित नहीं है तो बाहर का क्या भरोसा!  

अन्य खबरे