घायल पुलिस कॉन्स्टेबल ने जान पर खेल कर पकड़ा चोर को
04 Jan, 2022
628
संवाददाता/ in24 न्यूज़
मुंबई पुलिस (mumbai police) के जांबाज पुलिस कांस्टेबल विक्रांत वेदांते ने एक बड़े अपराध को होने से पहले ही अपराधियों को अपनी जान पर खेलकर दबोच लिया। कथित बदमाशों को पकड़ने के दौरान पुलिस कांस्टेबल विक्रांत वेदांते बुरी तरह से घायल हो गए. यह पूरा का पूरा मामला नए साल की पूर्व संध्या का है, जब सुनियोजित साजिश के तहत चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए तथाकथित बदमाश हथियार से लैस होकर ऑटो रिक्शा में बैठकर निकले थे. वहीं दूसरी ओर चूंकि मामला नए साल की पूर्व संध्या का था, इसलिए मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों के आदेश पर जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी लगा रखी थी और इसी बीच एक ऑटो रिक्शा पुलिस को संदिग्ध अवस्था में आती हुई दिखाई दी, जिसमें 5 लोग बैठे थे। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उक्त ऑटो रिक्शा को रुकने का इशारा किया, तो अचानक उसमें बैठे चार लोग भागने लगे. इसी बीच पुलिस कांस्टेबल विक्रम वेदांते में उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन कथित रूप से एक बदमाश ने लोहे की रॉड निकालकर पुलिस कॉन्स्टेबल विक्रम पर हमला कर दिया, जिसमें विक्रम वेदांते बुरी तरह से घायल हो गए, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि, हमले में घायल पुलिस कॉन्स्टेबल विक्रम वेदांते ने कथित चोर को अपने हाथ में जकड़े रखा. जिसके बाद मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंच गए और कथित चोर को पकड़कर उसे कुरार पुलिस स्टेशन ले आए. कुरार पुलिस स्टेशन में नाइट पी आई प्रसाद पितले और डिटेक्शन ऑफिसर ने जब कड़ाई से कथित आरोपी से पूछताछ की तो कई हैरान करने वाले खुलासे सामने आए। सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि घायल होने के बाद भी पुलिस कॉन्स्टेबल विक्रम वेदांते ने जिस बदमाश को अपने हाथों में जकड़े रखा, उसका नाम हारून जैदुल बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 35 साल के आसपास है और वो चोरों के गिरोह का मुखिया है. उसके खिलाफ मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में 70 से अधिक चोरी और घर फोड़ी के मामले दर्ज है. हारून जैदुल से की गई पूछताछ के बाद कुरार पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम जियालाल दिवाकर बताया जा रहा है जिसकी उम्र 24 साल के आसपास है और कुरार पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रसाद पितले के मुताबिक कथित आरोपी जियालाल दिवाकर के खिलाफ भी कई अपराधिक मामले विभिन्न पुलिस स्टेशन में दर्ज है। बहरहाल कथित आरोपियों की गिरफ्तारी कुरार पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है और यदि इसका श्रेय किसी को जाता है, तो वह है कुरार पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल विक्रम वेदांते, जिनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है.