Breaking News

चौकी इंचार्ज समेत 12 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

03 Nov, 2021 720

संवाददाता/in24 न्यूज़।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से पड़ोसी देश नेपाल में कनाडा के मटर की तस्करी में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सिसवा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह, दीवान छोटे लाल समेत 12 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। बताया जा रहा है कि कोठीभार थानाक्षेत्र में मटर की तस्करी हो रही थी। आरोप है कि सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी के मटर तस्करों से रिश्ते अच्छे हैं। उन्हीं की शह पर तस्करी का खेल चल रहा था। दो दिन पहले सिसवा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही शरद यादव ने वीडियो जारी कर मामले को उजागर किया था। इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी प्रदीप गुप्ता को निचलौल सीओ की जांच में सिसवा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह समेत 12 पुलिसकर्मी दोषी मिले। इसमें दीवान छोटे लाल, सिपाही शरद यादव, बृजेश रावत, मुलायम चौहान, अभय शंकर यादव, रोशन यादव, अवनीश कृष्ण, आनंद कुमार यादव, प्रशांत पाल, राहुल गौतम और तूफान सिंह यादव भी शामिल हैं। इन सभी को लाइन हाजिर किया गया है। चर्चा है कि उसी दिन तीन पिकअप मटर पकड़ी गयी थी, लेकिन थाने तक दो पिकअप ही पहुंची। आगे की जांच के बाद सारे पहलू के सामने आने सम्भावना है।

अन्य खबरे