छठी मंज़िल से गिरी नाबालिग लड़की
21 Dec, 2021
776
संवाददाता/ in24 न्यूज़
मुंबई (mumbai) के अंधेरी (andheri) में स्थित चार बंगला इलाके में उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब एक नाबालिग लड़की 'वर्सोवा आकाश दीप' बिल्डिंग के छठे फ्लोर से नीचे गिर पड़ी. लड़की को तत्काल कूपर अस्पताल (cooper hospital) दाखिल कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बताया जाता है कि लड़की की उम्र अभी 16 साल है. और वह फोन पर अधिक देर तक बात करती थी, जिसके बाद उसकी बड़ी बहन ने उसे डांट दिया था. इसी बात को लेकर लड़की नाराज थी और उसने घर से भागने का फैसला कर लिया, इसी चक्कर में उसने खिड़की से बाहर फंदा लटकाया और लटक गयी, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरी. हालांकि किसी अनहोनी की आशंका के चलते इस बात की सूचना बिल्डिंग वालों ने वर्सोवा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.