Breaking News

छोटा राजन भी आया कोरोना की चपेट में

27 Apr, 2021 818

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना की चपेट में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन भी आ गया है। उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। यह जानकारी तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने सोमवार को दिल्ली की एक सत्र अदालत को दी। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। राजन 2015 में इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मुंबई में उसके खिलाफ दर्ज सभी मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए हैं और उस पर मुकदमा चलाने के लिए विशेष अदालत गठित की गई है। बता दें कि कोरोना का खौफ अब भी जारी है।

अन्य खबरे