Breaking News

छोटे बाल कटवाने से मासूम ने ख़ुदकुशी की

06 Apr, 2023 371

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज के दौर में बच्चे छोटी बात को लेकर ख़ुदकुशी की बात तक सोच लेते हैं। मुंबई से सटे ठाणे के भायंदर (Bhayandar) से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल के नाबालिग ने इसलिए खुदकुशी कर ली क्योंकि उसकी मर्जी के खिलाफ उसके बाल छोटे (short haircut) करवा दिए गए थे। जानकारी के मुताबिक बच्चे ने बाथरूम की खिड़की से छलांग लगा दी। वह परिवार इमारत की 16वीं मंजिल पर रहता था। नवघर पुलिस (Navghar Police) ने हादसे में मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शत्रुघ्न पाठक (Shatrughan Pathak) आठवीं कक्षा में पढ़ता था। भायंदर ईस्ट की न्यू गोल्डन बिल्डिंग के कंपाउंड में रात करीब 11 बजे उसे खून से लथपथ पड़ा पाया गया। बाद में परिवार ने पुलिस को बताया कि दिन में शत्रुघ्न का चचेरा भाई उसके बाल कटवाने ले गया था। बाल छोटे होने की वजह से वह काफी अपसेट था। बड़ी बहनों और पैरंट्स ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह रो रहा था। रात में 11 बजे के करीब जब परिवार के सभी लोग सोने के लिए चले गए तो वह बाथरूम चला गया। उसने यहीं की खिड़की से छलांग लगा दी। इस खिड़की में कोई ग्रिल भी नहीं लगी थी। कुछ गिरने की आवाज जब बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड को मिली तो वह दौड़कर वहां पहुंचा। तुरंत लोगों ने मिलकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसकी मौत के पीछे कोई और वजह तो नहीं है।

अन्य खबरे