Breaking News

जमशेदपुर में कार दुर्घटना में छह की मौत, दो घायल

01 Jan, 2024 1081

संवाददाता/in24 न्यूज़.
झारखंड के जमशेदपुर में नए साल के पहले ही दिन बड़ा हादसा सामने आया है। आज सुबह एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के शिकार सभी लोग सरायकेला-खरसावा जिला के आदित्यपुर के आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा आश्रम के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय ये सभी लोग कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सुबह साढ़े चार बजे के करीब उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद का अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के समय कार में आठ लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों में इस हादसे के बाद से हाहाकार मचा हुआ है।

अन्य खबरे