Breaking News

जमशेदपुर में फिर बढ़ा तनाव, इंटरनेट ठप,

10 Apr, 2023 756

संवाददाता/in24 न्यूज़।
जमशेदपुर में हिंसक माहौल लगातार बना हुआ है। बताया जा रहा है कि एक धार्मिक झंडे (religious flags) के कथित अपमान के बाद दो गुटों के बीच शास्त्रीनगर में फिर हिंसक झड़क हो गई। उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया साथ ही कई दुकानों और एक ऑटो-रिक्शा में आग लगा दी। हिंसा भड़कने के बाद इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनावपूर्ण है। हिंसा प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के मुताबिक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। जो लोग जमा हुए थे उन्हें घर भेज दिया है। साथ ही पूरे इलाके में जवानों को तैनात कर दिया गया है। वहीं अर्धसैनिक बलों ने आज सुबह इलाके में फ्लैग मार्च किया। पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी साजिश को विफल करने के लिए आम नागरिकों से सहयोग का अनुरोध किया। पुलिस ने बताया कि इलाके में शनिवार रात तब से ही तनाव व्याप्त है जब एक स्थानीय संगठन के सदस्यों ने रामनवमी के झंडे को अपवित्र पाया। बता दें कि माहौल को शांत रखने की भरपूर कोशिश जारी है।

अन्य खबरे