Breaking News

पाक तस्करों से मुठभेड़ में बीएसएफ ने 20 पैकेट हिरोइन और 2 विदेशी पिस्टल किए बरामद

18 Feb, 2023 482

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत-पाक सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने तस्करों से एक पिस्तौल, 6 मैगज़ीन, 242 राउंड गोली और 12 फ़ीट लंबी प्लास्टिक पाइप बरामद किया है। हालांकि, रात का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले।बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुबह लगभग सुबह साढ़े पांच बजे पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव खसावली के पास सीमा पर लगी कंटीली बाड़ के पास तस्करों की कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा। उन्होंने बताया कि बीओपी टीबीएन, शिकार, सेक्टर गुरदासपुर, पंजाब के एओआर में तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने तस्करों को ललकारा, जिस पर पाक की तरफ से आए तस्करों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने तस्करों पर जवाबी गोलीबारी की। हालांकि, घने कोहरे और खराब दृश्यता का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। शुरुआती तलाशी के दौरान, सैनिकों ने 12 फीट लंबाई के 01 पीवीसी पाइप, 02 पिस्तौल (चीन और तुर्की निर्मित), 06 मैगज़ीन और 242 राउंड के साथ पीले टेप के साथ लिपटे हेरोइन के 20 पैकेट बरामद किए। उन्होंने कहा कि बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर तस्करों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया। हेरोइन को पीवीसी पाइप की मदद से कांटेदार बाड़ के इस पार कराया जा रहा था। बीएसएफ ने मौके से 12 फीट लंबा पीवीसी पाइप भी बरामद किया है। बता दें कि इलाके में गश्त और बढ़ा दी गई है।

अन्य खबरे