Breaking News

जम्मू कश्मीर में एक आतंकी ढेर

28 Dec, 2018 1489

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है. शुक्रवार सुबह एक मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।मारे गए आतंकवादी की पहचान दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के कोइल इलाके के इश्फाक यूसुफ वानी के रूप में हुई है. सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद आतंकवादियों के पीछे सुरक्षा बल के जवानों ने अपने अभियान में और भी ज़्यादा तेज़ी ला दी है.  

अन्य खबरे