जहानाबाद से शरजील इमाम गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़
देश में भड़काऊ बातें करना और सरकार का विरोध करना आज युवाओं में बढ़ता जा रहा है. जेएनयू के मामले में जिस तरह से वहां के छात्रों की सोच बदलती जा रही है, वह चिंता का विषय है. बहरहाल भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बिहार के जहानाबाद से शरजील इमाम को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि भारत के टुकड़े-टुकड़े वाले बयान से चर्चा में आए जेएनयू स्टूडेंट शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है. देश के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया. शरजील को जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. अब पुलिस उनको काको थाना में ले जाकर पूछताछ कर रही है. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट किया, "केजरीवाल जी ..शरज़ील इमाम तो पकड़ा गया ..अमित शाह जी ने कर दिखाया. ये सब टुकड़े टुकड़े गैंग देश तोड़ने का काम करें..और आप उसको बचाने के लिए फ़ाइल दबा के बैठे रहो." इससे पहले उसके भाई और दोस्त को पुलिस ने सोमवार की रात को हिरासत में लिया था. शरजील को पुलिस दिल्ली, बिहार, असम, अरुणाचल, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में तलाश रही थी. जेएनयू छात्र के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज है. जेएनयू में पीएचडी कर रहा शरजील इमाम तब चर्चा में आया जब उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो को लेकर शरजील पर 6 राज्यों की पुलिस ने केस दर्ज किया है. शरजील इमाम जहानाबाद का ही रहने वाला है. शरजील के माता-पिता और भाई जहानाबाद के काको में रहते हैं.