Breaking News

केजरीवाल और सिसोदिया को जमानत

25 Oct, 2018 1398
संवाददाता/in24 न्यूज़।
लगातार विवादों में रहनेवाले आम आदमी पार्टी  और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री  सिसोदिया को  अदालत से जमानत मिल गई है; गौरतलब है कि एक स्थानीय अदालत ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमले के मामले में गुरूवार को जमानत दी गई है। आपको बता दें कि विगत 19 फरवरी को केजरीवाल के आवास पर एक बैठक के दौरान प्रकाश पर कथित तौर पर हमला किया गया था। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल को छोड़कर सभी आरोपी को 50,000 रुपए के निजी बांड पर जमानत दे दी गई। खान और जारवाल को दिल्ली उच्च न्यायालय पहले ही जमानत दे चुका है। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि केजरीवाल के लिए यह जमानत फौरी राहत सरीखा है.  

अन्य खबरे