Breaking News

सम्पत्ति विवाद में दो सगे भाइयों ने की चचेरे भाई की हत्या, एक फरार

20 Nov, 2021 861
 
कहते हैं कि हर अपराध के पीछे की वजह जर, जोरू और जमीन होती है. ठाणे (thane) जिले के डोंबिवली (dombivali) इलाके में भी एक ऐसी सनसनीखेज वारदात हुई है जिसका सीधा संबंध संपत्ति विवाद (property dispute) बताया जा रहा है. डोम्बिवली का यह केस भी जमीन से जुड़ा है, जहां खूनी छीटें पड़ने से आपसी रिश्ते दागदार हो गए. हत्याकांड की इस वारदात को डोंबिवली के गोलवाली इलाके में अंजाम दिया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
 
बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद के चलते दो भाइयों ने अपने ही एक चचेरे भाई को इतना ज्यादा पीटा, जिससे बुरी तरह से घायल पीड़ित पूरन कुमार महतो की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी. इस मामले में मानपाड़ा पुलिस ने दोनों भाइयों में से कालू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लालू कुमार अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक योजनाबद्ध तरीके से दो भाइयों ने अपने चचेरे भाई को पहले शराब की पार्टी में आमंत्रित किया और उसी दौरान उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर बीच सड़क पर फेंक दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने बुरी तरह से घायल पूरन को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं डोंबिवली की मानपाडा पुलिस ने दोनों आरोपियों को झारखंड (jharkhand) से गिरफ्तार कर लिया है. 
 
मानपाडा पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को पकड़ने के लिए म्हरल, शहाड, अंकलेश्वर, भरूच और भुसावल में दबिश दी गयी लेकिन पुलिस को उस दौरान कोई सफलता नहीं मिल पायी, दरअसल कथित दोनों आरोपियों ने पूरन की हत्या करने के बाद झारखंड पलायन कर गए थे, जहां उन्हें इन्फॉर्मेशन नेटवर्क के आधार मानपाडा पुलिस जब गिरफ्तार करने पहुंची तो वहाँ के ग्रामवासियों ने मानपाडा पुलिस के साथ धक्का मुक्की की लेकिन आखिरकार दोनों आरोपी भाइयों में से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश लगातार जारी है.

अन्य खबरे