Breaking News

यूके के पीएम बोरिस जॉनसन को पीएम मोदी बनाएंगे गणतंत्र दिवस का मेहमान

15 Dec, 2020 676

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आगामी 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की तैयारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुट गए हैं। इसके लिए मुख्य अतिथि के तौर पर उन्होंने यूके के पीएम बोरिस जॉनसन को आमंत्रित किया है। बदले में ब्रिटिश पीएम ने पीएम मोदी को रिटर्न गिफ्ट भी दिया है। पीएम मोदी का निमंत्रण पाकर यूके ने इसे बड़ा सम्मान बताया है। यानी यह तय हो गया है कि अगले साल 2021 गणतंत्र दिवस पर यूनाइडेट किंगडम (यूके) के पीएम बोरिस जॉनसन मुख्य अतिथि होंगे। यूके ने इसे बड़ा सम्मान बताते हुए पीएम मोदी को जी7 समिट के लिए आमंत्रित किया है, जिसकी मेजबानी ब्रिटेन करने जा रहा है। यूके के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के निमंत्रण को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा स्वीकार करने पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यह भारत-ब्रिटेन संबंधों के नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगा। इससे पहले मंगलवार को भारत यात्रा पर आए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापार, रक्षा, शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर वार्ता की। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात के बाद शिष्टमंडल स्तर की वार्ता भी हुई। बता दें कि गणतंत्र दिवस पर अलग-अलग देशों के प्रमुखों को मेहमान के तौर पर निमंत्रण देने की परंपरा बनी हुई है.

अन्य खबरे