जान देने वाली मां का पीछा करनेवाले दो मासूमों की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
ममता के संदर्भ में कहा जाता है कि जहां पेड़ वहीं छाया. जब मां के लिए बच्चे उसके करीब जाते हैं तो उसे ममता की छ्या मिलती है. मगर आत्महत्या करने वाली मां को देखने गए दो मासूम बच्चे एक गहरे नाले में डूब गए। यह घटना महाराष्ट्र के बारामती की है। पति-पत्नी के बीच मामूली बहस के बाद महिला ने पानी में छलांग लगा दी और आत्महत्या करने की कोशिश की। उसी बीच महिला के दोनों बच्चे चार वर्षीय दिव्या और दो वर्षीय शौर्य अपनी मां को देखने गए थे, इसी चक्कर में उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस के मुताबिक बारामती तहसील के पिंपली से अतुल सूर्यवंशी और अंजलि सूर्यवंशी के बीच किसी कारण से बहस हुई थी। गुस्से में आकर अंजलि सूर्यवंशी ने पिंपली में एक गहरे नाले में कूदकर आत्महत्या करने का फैसला किया। सुबह करीब तीन बजे वह गुस्से में घर से निकली और गहरे नाले में छलांग लगा दी। पानी में कूदने के बाद उसके दोनों बच्चे ने उसे देखने के लिए पीछा किया। दोनों मासूम बच्चे अपनी मां को डूबते नहीं देख सके और वे भी उसकी ओर कूद पड़े। इस घटना में दोनों मासूम एक के बाद एक पानी में गिर गए। इसी बीच अतुल सूर्यवंशी भी अपनी पत्नी अंजलि को बचाने के लिए पानी में कूद गया उसने अंजलि को पानी से बाहर निकाला लेकिन हादसे में दोनों बच्चे डूब गए। दोनों बच्चे छोटे थे और उनके पास बचने का मौका नहीं था। मामले में बारामती शहर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिल्वर जुबली अस्पताल लाया गया। इस घटना के बाद हर तरफ उदासी और दुःख का माहौल बना हुआ है।