Breaking News

जिसकी बीवी को खून देकर जान बचाई उसी के पति ने की हत्या

12 Feb, 2021 1136

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दुश्मनी भी कमाल की चीज़ होती है. खून देकर जिसकी जान बचाई उसी के पति ने चाकू से हमला कर एक ज़िंदगी खत्म कर दी. दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. खबरों के मुताबिक़ जिसने रिंकू शर्मा की हत्या की है उसकी बीवी को रिंकू ने अपना खून देकर बचाया था. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. खबरों के मुताबिक़ रिंकू शर्मा की हत्या के प्रमुख आरोपियों में से एक इस्लाम की पत्नी को उसने डेढ़ साल पहले अपना खून दिया था. हत्या के आरोपी इस्लाम की पत्नी डेढ़ साल पहले गर्भवती थी और डिलीवरी के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी हुई थी. इसके बाद इस्लाम की बीवी के इलाज के लिए हॉस्पिटल में खून की जरूरत पड़ी तो रिंकू ने अपना खून दिया था. सिर्फ इतना ही नहीं, जब इस्लाम का भाई कोरोना से संक्रमित हुआ था तब रिंकू ने उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया था. रिंकू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसने पिता ने बीमारी की वजह से अपनी नौकरी छोड़ दी थी. उसके घर से कुछ ही दूरी पर के ब्लॉक में दानिश, इस्लाम, मेहताब और जाहिद रहते हैं. इन चारों और रिंकू के बीच दशहरे पर राम मंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी. तब से यह झगड़ा चल रहा था. बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे दानिश अपने रिश्तेदारों इस्लाम, मेहताब और जाहिद के साथ रिंकू की गली में आया था. खबरों के मुताबिक़ इन सभी के हाथों में हथियार और डंडे थे. इन लोगों ने रिंकू के घर के बाहर आकर गाली गलौज करनी शुरू की. इसके बाद कहासुनी बढ़ गई. बताया जा रहा है कि चारों आरोपी रिंकू शर्मा के घर में घुस गए. इस्लाम ने घर के अंदर आकर रिंकू का गला पकड़ा और हमला कर दिया. वहीं, मेहताब ने रिंकू के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

अन्य खबरे