Breaking News

झारखंड में सनकी ने परिवार के साथ टीचर की हत्या की और बुलेट से फरार हुआ

13 Apr, 2021 844

संवाददाता/in24 न्यूज़.
झारखंड में एक सनकी ने अपने परिवार के अलावा ट्यूशन टीचर की हत्या कर दी और भाग गया. बता दें कि जमशेदपुर स्थित कदमा थाना क्षेत्र के तिस्ता रोड, क्वार्टर नंबर 97 के रहने वाले टाटा स्टील फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दीपक कुमार ने सोमवार अपनी पत्नी, दो बच्चों और ट्यूशन टीचर की हत्या कर दी। घटना के बाद जब मौके पर उसका साथी अभय पहुंचा तब दीपक ने उसे भी हथौड़े से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर कदमा पुलिस शाम 4 बजे के बाद जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के अनुसार इस दरिंदगी भरी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दीपक ने सभी शवों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और अपनी बुलेट से फरार हो गया। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तब दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गई तो अंदर चार लोगों के शव पड़े हुए थे। मारे गए लोगों की पहचान दीपक कुमार की पत्नी वीणा कुमारी (36 वर्ष), बेटी श्रावणी उर्फ दीया (16 वर्ष), बेटी सानवी (8 वर्ष) और ट्यूशन टीचर रिंकी घोष के रूप में हुई है। परिवार के लोगों का कहना है कि ट्यूशन टीचर रिंकी घोष सुबह 11 बजे ट्यूशन पढ़ाने के लिए दीपक के घर आती थी। इसके बाद वह 12.30 बजे तक अपने घर पर पहुंच जाती थी। सोमवार को जब शाम 4 बजे तक वह अपने घर पर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसे खोजते हुए दीपक के घर पहुंचे। यहां पर दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद गुमशुदगी की शिकायत करने सभी कदमा थाने शाम 4 बजे पहुंचे और फिर पुलिस मौके पर पहुंची। घर में पत्नी और बच्चों के शव पड़े थे। ट्यूशन टीचर का शव पलंग के बॉक्स में बंद था। घटना के बाद जब दीपक का एक दोस्त अभय उसके घर पर पहुंचा तो उसने उसे घर के अंदर आने से रोक दिया। थोड़ी देर बाद उसने अपने दोस्त पर हथौड़े से वार कर दिया। जब उसका दोस्त घायल हो गया तक वह अपने घर को बाहर से लॉक कर फरार हो गया। जानकारी मिली कि इसके बाद दीपक अपने साले के घर गया और वहां रखा अपनी पत्नी के जेवर लिए और फरार हो गया। घटना के बाद जांच में घटनास्थल पर खुद एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन पहुंचे और पूरी जानकारी ली। कमरे के भीतर चार शवों को देखा। एक शव पलंग के बॉक्स में बंद था और बाकी शव बाहर थे और खून कमरे में पसरा हुआ था। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे